छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर ।News4u36

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत शुक्रवार को नारायणपुर और बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने से ऑटोमेटिक हथियारों, जैसे AK-47 और SLR, के साथ-साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। खास बात यह है कि इस मुठभेड़ में कोई जवान हताहत नहीं हुआ।

नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, DRG, और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त अभियान चलाया और नक्सलियों के ठिकाने पर धावा बोला। जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों के शवों को शनिवार तक नारायणपुर मुख्यालय लाया जाएगा, जहां उनकी पहचान की जाएगी।

Chhattisgarh Encounter: इस मुठभेड़ में बरामद हथियारों और विस्फोटकों की मात्रा से साफ है कि नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि पिछले 8 महीनों में अब तक कुल 165 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिससे सुरक्षाबलों की कड़ी मेहनत और साहस साफ झलकता है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन