June 30, 2026
बलौदाबाजार हिंसा : फिर से बढ़ी विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड
Advertisement Banner

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार हिंसा कांड में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोर्ट से उन्हें आज फिर कोई राहत नहीं मिली। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को दो दिन और बढ़ा दिया। पुलिस ने 17 अक्टूबर तक रिमांड की मांग की थी, लेकिन बचाव पक्ष की कड़ी आपत्तियों के चलते अदालत ने सिर्फ दो दिन का वक्त दिया। साथ ही, सात आरोपियों में से पांच का चालान पेश किया गया, जबकि बाकी दो आरोपियों का चालान अब 5 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

इस पूरे विवाद की जड़ गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में स्थित महकोनी मंदिर में हुए उत्पात से जुड़ी है। सतनाम समाज के श्रद्धा केंद्र अमर गुफा के भीतर असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा किया था और जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। इस अपमानजनक कृत्य से समाज के लोग आक्रोशित हो उठे और सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राज्य सरकार ने पहले ही न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए थे।

इस घटना ने बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन को जन्म दिया, जिसके चलते विधायक देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। यादव पिछले तीन महीने से जेल में हैं और उनकी रिमांड बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे उनकी रिहाई की उम्मीदें धुंधली पड़ती जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कांड सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक और सामाजिक चुनौती का रूप ले चुका है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन