गणेश पंडाल के पास खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार ।News4u36

गणेश पंडाल के पास खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

भिलाई शहर में चाकू से हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी बिना किसी डर के सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अपराध कर रहे हैं। बीती रात वैशाली नगर इलाके में भी एक चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दो बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस मामले में रामनगर गायत्री मंदिर के पास रहने वाले अर्जुन ताम्रकार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे उनका बेटा हर्ष ताम्रकार पास गणेश पंडाल के सामने परदेशी चौक पर सेलून के पास खड़ा था। तभी मोहल्ले के रहने वाले युसूफ खान और संजू यादव वहां आए और बिना किसी कारण हर्ष से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद, दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से हर्ष पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर युसूफ खान और संजू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन