ट्रक की आड़ में अफीम की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार ।News4u36

ट्रक की आड़ में अफीम की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने “निजात अभियान” के तहत नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में सभी थाने और एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम लगातार कार्रवाई कर रही हैं। नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कदम उठाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि नशे की सामग्री बेचने और सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

इसी अभियान के तहत, सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम ने पंडरी एक्सप्रेसवे के नीचे एक छापेमारी की और आरोपी कुलजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.106 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसकी कीमत 32,13,340 रुपये है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 18(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

पूछताछ में कुलजिंदर सिंह ने बताया कि उसने यह अफीम झारखंड निवासी शेखर कुमार सिंह से ली थी। इसके बाद पुलिस ने शेखर कुमार सिंह को ट्रांसपोर्ट नगर, खमतराई से ट्रक सहित पकड़ा। पूछताछ के दौरान शेखर ने स्वीकार किया कि उसने कुलजिंदर को अफीम बेची थी और ट्रक के जरिए सप्लाई की थी। पुलिस ने शेखर से ट्रक, नकदी और एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिनकी कुल कीमत लगभग 20,25,000 रुपये है, और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन