नेशनल हाईवे में लगा था भारी जाम एसआई और पुलिसकर्मी सस्पेंड ।News4u36

नेशनल हाईवे में लगा था भारी जाम एसआई और पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के बेलजोरा गांव में रहने वाले राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या के खिलाफ शनिवार को सर्व आदिवासी समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीतापुर थाने के सामने नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में जांच अधिकारी उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय और आरक्षक रूपेश महंत को निलंबित कर दिया। उप निरीक्षक राय फिलहाल कोरिया जिले में तैनात हैं। मृतक संदीप लकड़ा का शव अभी तक उसके परिवार ने नहीं लिया है और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। हत्या और सबूत छिपाने के आरोप में चार लोगों को जेल भेजा गया है।

बता दें कि संदीप लकड़ा की हत्या कर उसके शव को दफनाकर उस पर पानी की टंकी बना दी गई थी, जिससे आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया था। शुक्रवार से ही सीतापुर में तनाव का माहौल था और संदीप के परिवार ने शव लेने से मना कर दिया था। शनिवार सुबह से ही मृतक के परिवार और सर्व आदिवासी समाज के लोग सीतापुर विश्राम गृह के पास इकट्ठा हो गए थे। वहीं, थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन