कोंडागांव: नाबालिग छात्रा से करवाया भवन निर्माण का कार्य, शिक्षक हुआ निलंबित..

कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत की अनुशंसा के आधार पर लोक शिक्षण संचालक ने नाबालिग छात्रा से भवन निर्माण का कार्य करवाने के आरोप में शिक्षक विनोद शार्दुल को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने शिक्षक पर कार्रवाई के लिए इस मामले में थाना का घेराव भी किया था। बतादें, विनोद शार्दुल शासकीय हाईस्कूल पल्ली में व्याख्याता (एलएबी) तथा वर्तमान समय में प्राचार्य के रूप में पदस्थ था।

क्या था पूरा मामला

7 जुलाई को विनोद कुमार शार्दुल ने कक्षा दसवीं में पढ़ रही छात्रा लखेश्वरी मानिकपुरी और इस्ती नेताम को अपनी बाइक में बिठाकर ग्राम सितली से कोण्डागांव निर्माणधीन भवन में काम करवाने लाया था। उसी निर्माणधीन भवन के ऊपर से गिरकर छात्रा लखेश्वरी मानिकपुरी की मृत्यु हो गई थी।

चूंकि शिक्षक संस्था प्रमुख है ऐसे में शाला के सभी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी विनोद शार्दुल की बनती है,लेकिन इसको नजर अंदाज कर उन्होंने शाला की नाबालिग छात्राओं से ऐसा जोखिम भरा कार्य कराया, जिस वजह से छात्रा लखेश्वरी मानिकपुरी की मौत हो गई। इस घटना की कोई भी लिखित अथवा मौखिक सूचना विनोद शार्दुल ने अपने से उच्च अधिकारियों को भी नहीं दी थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन