अंपायर से बहस कर बुरे फंसे Virat Kohli,हो गई कार्यवाही…

RCB vs KKR के दौरान विराट कोहली को अंपायर से बहस करना भारी पड़ गया है। IPL की आचार संहिता के मामले का उल्लंघन करने पर Virat Kohli पर मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगा है।

रविवार को ईडन गार्डेंस में हुए मैच में केकेआर ने आरसीबी को एक रन से मात दी। RCB के लिए IPL 2024 के इस सीजन में आठ मैचों में यह सातवीं हार साबित हुई।

Virat Kohli के आउट होने पर छिड़ा था विवाद

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में rcb को 223 रनों का लक्ष्य दिया था।विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस RCB टीम की पारी की शुरुआत करने क्रीज पर उतरे और दोनों ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन Virat Kohli तीसरे ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर आउट हो गए।

उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर ने उनको आउट करार दे दिया। हर्षित तीसरा ओवर करने आए जिन्होंने पहली ही गेंद पर ऑफ स्टंप की कमर के ऊपर से फुलटॉस डालकर कोहली को चौंका दिया। उस गेंद को कोहली ऑन साइड में मोड़ना चाह रहे थे, किंतु बल्ले का मुंह पहले ही मुड़ गया, जिससे गेंद अंदरुनी किनारा लेते हुए सीधे हर्षित के हाथ में चली गई।तुरंत ही Virat Kohli ने डीआरएस लिया। उनके अनुसार गेंद कमर से ऊपर थी और इसे नो बॉल होना चाहिए था।

हालांकि हॉक आई सिस्टम का सहारा लेते हुए टीवी अंपायर ने उन्हें आउट दिया, उनके अनुसार से Virat Kohli क्रीज से आगे निकले थे इस कारण से कोहली को आउट दिया गया, लेकिन तीसरे अंपायर के फैसले से कोहली काफी निराश हुए।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन