June 26, 2026
Advertisement Banner
shoaib akhtar talks about India team
shoaib akhtar talks about India team

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे से मिली हार का दर्द नही झेल पा रहा पाकिस्तान। अपने से छोटी टीम से मिली हार ने पाकिस्तानियों को तोड़कर रखा दिया है। गुरुवार को हुए मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को 1 रन से मात दी। 

जिम्बाब्वे से मिली हार को पाक अपने गले के नीचे नही उतार पा रहा। मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम की खूब फजीहत हुई। पाक टीम के ऐसे खराब प्रदर्शन से क्रिकेटर शोएब अख्तर काफी आहत हुए, और अपना आपा खो बैठे। गुस्से में अख्तर के मुंह से भारत के लिए भी तीखे बोल निकले। शोएब अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम भी अगले सप्ताह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पाकिस्तान की हार को शोएब पचा नहीं पा रहे हैं,जिसके भारतीय टीम को भी बददुआएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कहा की वो भी कोई तीस मार खां नहीं है। वह भी अगले सप्ताह सेमीफाइनल खेलकर वापस आ जाएगी।

T20 World Cup:भारत कोई तीसमार खां नहीं’

शोएब ने आगे कहा कि मै पहले भी कह चूका हूं की पाकिस्तान टीम इस हफ्ते ही घर वापस आ जाएगी, और इंडिया टीम भी अगले हफ्ते सेमीफाइनल खेल के वापस आ जाएगी । वो भी कोई तीस मार खान नहीं है। 

पाकिस्तान की टीम ने अपना जीता जिताया मैच इंडिया की प्लेट में रखकर दे दिया। हालांकि अब वो भी सेमीफाइनल खेलकर वापस आ ही जाएगी। वो टीम भी कोई तीसमार खां नहीं हैं। और हम तो बिल्कुल ही..अब मैं क्या बोलूं। मुझे इतना गुस्सा आ रहा है कि कहीं कुछ मुंह से ना निकल जाए।

T20 World Cup:पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल

पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम 0 पॉइंट और -0.050 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बचे हुए मैच भी बड़े अंतर से जितना होगा, साथ ही उसे दूसरे टीमों के मैचों पर भी निर्भर रहना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन