जेल में बंद हुए मुन्ना-सर्किट,आने वाली है एक धांसू फिल्म,फिल्म का पोस्टर देख फैंस खुशी से झूमे..

Sanjay Dutt Arshad Warsi new film

मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। अरशद वारसी ने हालही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है, कि वह बहुत जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. 

मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी दर्शकों की सबसे लोकप्रिय जोड़ी है, मुन्नाभाई एमबीबीएस तथा लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त और अरशद वारसी ने लोगो को खूब हसाया और एंटरटेन किया। 

ये दोनों ही फिल्में काफी सुपरहिट साबित हुई थीं। अब सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार है।  

एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि वे जल्द ही संजय दत्त संग वापस आ रहे हैं। 

अरशद वारसी ने किया पोस्ट

Teaming up with my brother @duttsanjay for another super entertaining movie. Trust me our wait has been longer than yours

@threedimensionmotionpictures @dubey___gaurav @sidhaantsachdev5 #3DimensionMotionPictures #MovieAnnouncement #UpcomingMovie #WaitForIt pic.twitter.com/zZWcERdlSj

— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) January 26, 2023

 अपने ट्विटर हैंडल पर अरशद वारसी ने ट्वीट कर लिखा है की- मैं अपने भाई संजय दत्त के साथ एक सुपर एंटरटेनिंग फिल्म के साथ वापसी कर रहा हूं।

 हमारा इंतजार अब आप सभी से ज्यादा लंबा होता जा रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने सिद्धांत सचदेव, थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स और गौरव दुबे को भी इसपर टैग किया है। 

हालांकि उन्होंने अभी तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिल्म को सिद्धांत सचदेव निर्देशित कर रहे हैं और कहा जा रहा है की ये मूवी इसी साल सिनेमाघरों में आने वाली है.

मुन्ना सर्किट की जोड़ी है हिट

अरशद वारसी की कॉमेडी फैंस को खूब हंसाती और गुदगुदाती है। चाहे फिल्म में उनका कोई भी किरदार हो वे उसमे जान फूंक देते हैं। 

संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी तो सोने पे सुहागा है। दोनों एक्टर्स पिछली बार साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में साथ दिखे थे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थीं। 

अब अरशद वारसी और संजय दत्त दोनो ही स्टार्स साथ दिखने वाले हैं.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन