Jasprit Bumrah Injury: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की बढ़ी मुश्किलें,आईपीएल-एशिया कप में खेलने पर संशय..

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से इंडिया टीम से बाहर ही चल रहे हैं। आखिरी बार वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में खेलते नजर आए थे.

 जसप्रीत बुमराह का चोट की वजह से टीम इंडिया से लगातार बाहर चलना फैंस के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

हालांकि, उम्मीद थी की वे IPL 2023 मे खेलते दिखेंगे,लेकिन अब खबर हैं कि वह आईपीएल और फिर जून में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर ही रह सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और आईपीएल से जुड़े लोगों से संकेत मिले है कि, बुमराह अभी भी सहज महसूस नहीं कर रहे हैं, हो सकता है शायद वे कुछ वक्त तक और भी टीम से बाहर रहेंगे.

भारतीय टीम मैनेजमेंट भी बुमराह के इलाज पर पूरी तरह से नजरे गड़ाई हुई है, वे इसमें जल्दीबाजी नहीं करना चाहते ताकि इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उनको ठीक तरह से फिट रखा जा सके.

अक्तूबर-नवंबर के महीने में वनडे विश्व कप इस साल भारत में ही होना है। लेकिन इससे पहले एशिया कप खेला जाएगा। उम्मीद है इसी टूर्नामेंट के जरिए बुमराह वापसी कर करेंगे.

पिछले कुछ दिनों से खबर थी की बुमराह आईपीएल से अपनी वापसी करेंगे। चूंकि टी20 फॉर्मेट में गेंदबाज को एक मैच में सिर्फ चार ओवर ही गेंदबाजी करनी होती है.

ऐसे में बुमराह अपनी फिटनेस धीरे-धीरे हासिल कर सकते थे, किंतु ऐसा नहीं हुआ है।टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह से फिट होने के बाद ही मैदान में उतारना चाहता है। 

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन