Risali councilor Ishwari Sahu: महतारी वंदन योजना फार्म में साइन करने रिसाली पार्षद ईश्वरी साहू ने लिए थे पैसे,अब MIC सदस्यता हुई समाप्त…

Risali councilor Ishwari Sahu: ईश्वरी साहू जो की महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी थी उन्हें रिसाली के महापौर शशि सिन्हा के द्वारा हटा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों जहां Mahtari Vandan Yojana का लाभ लेने सभी महिलाएं इसके लिए फार्म भर रही है,उसी बीच ये भी खबर आई की इस फार्म में अपना साइन करने के लिए रिसाली पार्षद ने पैसों की मांग की…

फार्म में साइन करने के बदले पैसों की मांग करने वाली रिसाली नगर निगम की पार्षद ईश्वरी साहू को महापौर शशि सिन्हा ने बड़ा झटका दिया है। महापौर की ओर से उनकी MIC सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही उनको महिला बाल विकास व आजीविका मिशन प्रभारी के पद से भी हटा दिया गया है। मौहरी मरोदा से ईश्वरी साहू ने वार्ड 15 पार्षद चुनाव जीती थीं।

दरअसल, कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू का बीते दिनों ही एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में नजर आ रहा है की वह Mahtari Vandan Yojana के साथ लगे विवाह प्रमाण पत्र पर साइन करने के बदले में पैसे ले रही हैं।

साथ ही उसमे यह कहती दिख रही थी कि सुबह से लेकर शाम तक सभी का फॉर्म भरवाने विवाह व जन्म प्रमाण पत्र आदि जारी करने के लिए कितनी मेहनत करती हूं। तो 20-20 रुपये लेकर क्या गलत कर रही हूं।

भाजपा पार्षदों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी थी। जिसके बाद महापौर ने अपने अधिकारों का प्रयोग कर पार्षद ईश्वरी साहू की रविवार देर शाम को MIC सदस्यता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन