Viral video: बच्चों ने बताए 12 महीनों के हिंदी नाम, वीडियो हुआ वायरल ।News4u36

Viral video: बच्चों ने बताए 12 महीनों के हिंदी नाम, वीडियो हुआ वायरल

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Viral video: क्या आपको 12 महीनो के हिंदी नाम पता है,यदि नही पता तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इन नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों का ये वीडियो आपको जरूर से देखना चाहिए.

यदि हमसे कोई पूछता है की सप्ताह के दिनों के नाम क्या है तो हम झट से इसका उत्तर दे देते हैं जैसे Monday को सोमवार, Tuesday को मंगलवार इत्यादि।

वही जब हमे कोई ये पूछता है की जनवरी को हिंदी में और क्या कहते हैं तो हम अचरज में पड़ जाते हैं….. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो याद करले की किस महीने को क्या कहा जाता है तो स्कूली बच्चों का Viral video देख याद करलें महीनो के नाम…

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक स्कूल के द्वारा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें नन्हें स्कूली बच्चे बिलकुल सरल अंदाज में महीनों के हिंदी नाम बताते दिख रहे हैं. साथ ही उनके हाथ में महीने के हिंदी नाम लिखी हुई बड़ी सी स्लिप भी नजर आ रही है.

बच्चों की जुबान में यदि आप किसी महीने का नाम न समझ पाएं, तो उसे पढ़ भी सकते हैं. वीडियो में नजर आ रहे बारह बच्चे एक एक कर ये बता रहे हैं कि, किस महीने को किस हिंदी नाम से पहचाना जाता है।

बच्चे बता रहे 12 महीनो के हिंदी नाम(Children telling Hindi names of 12 months)

Viral Video के अनुसार 12 महीनों में से जनवरी को हिंदी में पौष कहा जाता है, फरवरी को माघ, मार्च को फाल्गुन, अप्रैल को चैत्र, मई को बैसाखी, जून को ज्येष्ठ, जुलाई को आषाढ़, अगस्त को श्रावण, सितंबर को भाद्रपद, अक्टूबर को अश्विन, नवंबर को कार्तिक और दिसंबर को मार्गशीर्ष.

हिंदी साल की शुरुआत होती है इस माह (Hindi year starts this month)

बच्चों ने वीडियो में तो जनवरी, फरवरी के हिसाब से हिंदी महीनों के नाम की जानकारी दी हैं. वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार माने तो, चैत्र माह से साल की शुरुआत होती है , फिर आती है बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन.

बच्चों के द्वारा सरल अंदाज में दी गई ये सिख सोशल मीडिया पर यूजर्स को खूब पसंद आ रही है. एक यूजर ने इसपर लिखा कि, ‘इन बच्चों को सलाम है.’ एक अन्य ने लिखा कि, ‘ बच्चों को सही शिक्षा मिल रही है. अपनी संस्कृति के बारे में समझना जरूरी है.’

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन