कोरबा: नवजात ICU में था, रात में अस्पताल से निकली मां; सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा। जिले के ग्राम जेंजरा में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मेन रोड के पास एक नवप्रसूता का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान छुरीकला निवासी कविता केंवट के रूप में हुई है। वह 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, प्रसव के बाद कविता के नवजात बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते बच्चे को अस्पताल के SNCU/ICU में रखा गया था। इसी बीच सोमवार रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई और अस्पताल से अचानक बाहर चली गई।

कविता के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक पेड़ पर शव लटका देखा। इसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने कटघोरा पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कविता की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य