रायपुर: मरीन ड्राइव पर अचानक रुका CM साय का काफिला, महिला से खरीदा मिट्टी का दीया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर मंगलवार को उस वक्त लोगों का ध्यान खिंच गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा देवी के पसरे के पास रुक गया। मुख्यमंत्री ने वहां से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए एक दीया खरीदा और मीरा को 1000 रुपए दिए।

मुख्यमंत्री ने दीया खरीदने के साथ मीरा से उसके काम और परिवार का हालचाल भी जाना। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मीरा ने बताया कि उसका जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुल चुका है। इसके अलावा उसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की राशि भी मिल रही है।

‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा सेवा का संदेश

सीएम साय ने मीरा से जो मिट्टी का दीया खरीदा, उसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान के जरिए सेवा और जनकल्याण के कार्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मरीन ड्राइव पर मीरा के छोटे से पसरे से खरीदा गया दीया अब इसी अभियान का हिस्सा बनेगा।

इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य