महिला बाइकर को टक्कर मारकर भागा था आरोपी, अब पुलिस के हाथ लगा : Gurugram Hit and Run Case

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के दौसा से हुई इस गिरफ्तारी के बाद अब उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है। घटना के करीब 48 घंटे बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

वीडियो सामने आने के बाद बदली केस की धाराएं

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज FIR में BNS की धारा 109 भी जोड़ दी है। यह धारा हत्या के प्रयास से संबंधित है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

शुरुआत में केस तेज गति से वाहन चलाने और चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत दर्ज हुआ था। इनमें BNS की धारा 281 और 125 शामिल हैं। पुलिस ने वीडियो का विश्लेषण करने के बाद हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई है।

राजस्थान तक पहुंची गुरुग्राम पुलिस की तलाश

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम पुलिस की एक टीम राजस्थान गई थी। पुलिस ने कल्याण बैंसला को दौसा से पकड़ लिया। अब उसे राजस्थान से गुरुग्राम लाया जा रहा है।

राइड के दौरान हुआ था हादसा

13 सितंबर को सिया अपने दोस्तों के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक राइड के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक कार ने उनका पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।

सिया ने बाइक आगे बढ़ाई तो आरोपी ने उनसे कुछ कहा। इसके बाद कार चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सिया सड़क पर गिर गईं और उनकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य