गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, मालिक बोला- मैं नहीं चला रहा था

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में सिया नाम की बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना उनकी बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

सिया उस समय अपनी अप्रिलिया RS 457 बाइक से कुछ अन्य राइडर्स के साथ जा रही थीं। उनके मुताबिक, एक कार पहले उनके करीब आई और उसमें सवार लोग आक्रामक तरीके से बात करने लगे। सिया ने उनसे दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन इसके बाद कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

बाइक के आगे कार ने लगाया कट

सिया के मुताबिक, उन्होंने कार से आगे निकलने की कोशिश की ताकि वह उनकी बाइक का रास्ता न रोक सके। इसी दौरान कार फिर उनके पास पहुंची। उनके पीछे बैठी एक साथी ने भी कार को दूर रखने की कोशिश की।

आरोप है कि कार चालक ने बाइक के आगे कट मारने की कोशिश की और इसी दौरान कार ने सिया की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार मौके से निकल गई।

कार मालिक ने कहा- दोस्त चला रहा था

जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल मारुति सुजुकी सियाज हरियाणा के पलवल निवासी मनीष के नाम पर रजिस्टर्ड है। मनीष ने दावा किया है कि हादसे के समय वह कार में मौजूद नहीं था।

मनीष के अनुसार, वह सेना में कार्यरत है और इस समय असम में ड्यूटी पर है। उसने बताया कि रविवार को उसके एक दोस्त कल्याण ने परिवार से कार उधार ली थी और वही उसे चला रहा था। मनीष का कहना है कि उसे हादसे की जानकारी वीडियो वायरल होने और लोगों के फोन आने के बाद मिली।

https://www.instagram.com/p/DdPTUQ9sGZB/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=invalid&ig_rid=ANEDYbM8D_RSBTBaXhLmdCL#

पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो का पुलिस ने खुद संज्ञान लिया है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिया ने सोशल मीडिया पर बताई पूरी घटना

सिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हादसे का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कार में बैठे लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और नशे में लग रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि कार लगातार उनके आसपास आती रही और बाद में बाइक के आगे कट मारने की कोशिश की गई।

इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार वहां से चली गई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और सामने आए दावों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य