पत्नी का कत्ल कर फ्रिज में छिपाया सिर, अब आरोपी की भी हुई मौत

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या कर उसका सिर फ्रिज में छिपाने के आरोपी रामानुज गोस्वामी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय आरोपी ने चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी थी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रामानुज को मेडिकल जांच के लिए गौहाटी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस वाहन से छलांग लगा दी। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। आरोपी की सात दिन की पुलिस हिरासत रविवार को खत्म हो रही थी और सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाना था।

एक साल पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच के अनुसार, रामानुज और उसकी पत्नी रिया की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि 3 सितंबर को रामानुज ने पत्नी की हत्या कर दी। उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था।

हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था। कुछ समय बाद घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घर पहुंची तो वहां खून से सना धड़ मिला, जबकि महिला का सिर प्लास्टिक में लपेटकर फ्रिज में रखा गया था।

पुलिस हिरासत में कही थी चौंकाने वाली बात

हत्या के अगले दिन ही रामानुज ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। हिरासत के दौरान उसने कथित तौर पर कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी के ‘शुगर डैडी’ को भी मार देगा। उसने यह भी कहा था कि उसे पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है और उसने यह कदम सोच-समझकर उठाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कैब चलाता था और नशे की समस्या को लेकर उसका इलाज भी चल रहा था। उसके किराए के मकान से शराब की कई बोतलें और एक बड़ा चाकू बरामद होने की बात भी सामने आई थी।

पड़ोसियों ने बताई थी झगड़े की बात

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया था कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, हालांकि बाद में दोनों शांत हो गए थे। अगले दिन घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य