जांजगीर-चांपा: हसदेव नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, 3 छात्र डूबे; एक का शव बरामद : Students Drowned in Hasdeo River

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Students Drowned in Hasdeo River: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। हसदेव नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए नदी में उतरे दो दोस्त भी तेज बहाव में बह गए। शनिवार को एक छात्र का शव बरामद किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

घटना बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू नदी किनारे गए थे।

बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दोनों दोस्त भी नदी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव में तीनों बह गए।

बारिश और अंधेरे के कारण रात में रुका रेस्क्यू


हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। रात होने पर रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

शनिवार को दोबारा तलाश शुरू की गई, जिसमें चिरमिरी निवासी पवन लाल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

फिलहाल सचिन सिंह और मुरारी साहू की तलाश जारी है।

देवरी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हसदेव नदी का देवरी क्षेत्र पिकनिक के लिए जाना जाता है। यहां पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य