रायगढ़: घर में घुसा सरिया लदा ट्रेलर, आग लगने से 3 बाइक और सामान खाक : Raigarh Kharsia Trailer Accident

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Raigarh Kharsia Trailer Accident
: रायगढ़। देर रात अचानक तेज धमाके से खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर अफरा-तफरी मच गई। एक बेकाबू ट्रेलर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा। टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और इसकी लपटों ने घर के बाहर रखी तीन बाइक समेत अन्य सामान को जला दिया।

ट्रेलर में लोहे की छड़ें लदी थीं और वह रायगढ़ से रायपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में नियंत्रण बिगड़ने के बाद वाहन पहले बिजली के खंभे से टकराया और फिर मकान से जा भिड़ा। खंभा टूटने के कारण इलाके की बिजली भी बंद हो गई।

हादसे के वक्त मकान में परिवार के लोग सो रहे थे। ट्रेलर के घर में घुसने और आग लगने के बावजूद सभी लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रेलर के साथ तीन मोटरसाइकिलें और घर में रखा सामान भी जल गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

दुर्घटना के दौरान ट्रेलर चालक ने वाहन से छलांग लगाकर खुद को बचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ट्रेलर अनियंत्रित कैसे हुआ।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य