
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। इसी बीच सुनीता आहूजा राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना की। मंदिर से जुड़े उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
खाटू श्याम मंदिर में भक्ति में दिखीं सुनीता
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह हनुमान मंदिर में पूजा करती दिखाई देती हैं। उनके मंदिर पहुंचने का वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं।
तलाक और दूसरी शादी को लेकर क्या कहा था?
कुछ समय पहले राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी, क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी करने की तैयारी में थे।
हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज किया था। उन्होंने साफ कहा था कि अभिनेता की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है और सुनीता ही गोविंदा की पत्नी हैं।
कश्मीरा शाह ने सुनीता का किया समर्थन
इस विवाद के बीच कश्मीरा शाह का बयान भी चर्चा में रहा। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा ने सुनीता का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर वह अब अपनी बात खुलकर रख रही हैं, तो इसके पीछे कोई वजह जरूर होगी।
फिलहाल, सुनीता आहूजा का खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर दोनों की ओर से सामने आने वाली बातों पर लोगों की नजर बनी हुई है।
