Truck Driver Protest: क्या मोटर व्हीकल एक्ट की वजह से ट्रक ड्राइवर्स कर रहे प्रदर्शन? ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का आया जवाब.. ।News4u36

Truck Driver Protest: क्या मोटर व्हीकल एक्ट की वजह से ट्रक ड्राइवर्स कर रहे प्रदर्शन? ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का आया जवाब..

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Truck Driver Protest Reason: पूरे देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का भारी प्रदर्शन चल है. कइयों राज्य में ट्रक ड्राइवर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन में जुटे हैं…

Truck Driver Protest News: देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवर्स ने चक्काजाम कर दिया है. बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर ड्राइवर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे है.

ये विरोध ‘हिट-एंड-रन’ के नए नियमों की वजह से हो रहा है, जिसमें कड़ी सजा का उल्लेख है. कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा ‘हिट-एंड-रन’ नियमों को ‘मोटर व्हीकल एक्ट’ का हिस्सा बताया गया है. हालांकि, अब खुद इस पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने सफाई पेश की है.

मंगलवार (2 जनवरी) को ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने कहा है कि मौजूदा ट्रकों की हड़ताल को कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोटर व्हीकल एक्ट से जोड़ जा रहा है. लेकिन ये गलत है.ये संसद में पास हुए नए कानून से संबंधित है,व्हीकल एक्ट से नहीं.

दरअसल, संसद से हाल ही में भारतीय न्याय संहिता कानून पास हुआ है, जिसमें ‘हिट-एंड-रन’ के कुछ कड़े प्रावधान अंकित हैं. इन प्रावधानों की वजह से ही ट्रक ड्राइवर्स ने प्रदर्शन किया है. ये कानून अभी लागू नहीं हुआ है.

हिट-एंड-रन’ पर क्या है प्रावधान?

औपनिवेशिक युग के इंडियन पीनल कोड को भारतीय न्याय संहिता के द्वारा बदला गया है. इसमें ‘हिट-एंड-रन’ के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं. खासतौर पर उस बारे में, जिसमें यदि कोई दोपहिया वाहन चालक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो जाता है और अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं देता है.

‘हिट-एंड-रन’ में शामिल व्यक्ति पर 7 नए कानून के तहत लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है.और इतना ही नहीं, बल्कि उसको 10 साल जेल की सजा भी दी जा सकती है।

नए नियमों के कारण ट्रक ड्राइवर्स भयंकर प्रदर्शन कर रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवर्स सड़क पर जमाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के चलते जरूरी चीजों की सप्लाई नहीं हो रही है. जिसका भारी असर पेट्रोल पंपों पर नजर आ रहा है. ईंधन की सप्लाई नहीं हो पा रही है. वहीं कुछ जगहों के पेट्रोल पंप के बाहर लंबी कतारें लगी हुई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन