रायपुर: NEET छात्रों के साथ NSUI करेगी प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री बोले- युवाओं को भटकाने की कोशिश

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर में NEET UG Counselling 2026 में डोमिसाइल और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI मंगलवार को मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। NSUI कार्यकर्ता NEET छात्रों के साथ घड़ी चौक से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सरकारी आवास का घेराव करने के लिए रवाना होंगे।

प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने NSUI पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं और मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा किया जा रहा है।

दस्तावेजों की होगी सख्त जांच

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस बार पहली बार राजस्व विभाग की टीम को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का बारीकी से सत्यापन होगा। मूल निवासी प्रमाण-पत्र के साथ-साथ कैटेगरी और संवर्ग प्रमाण-पत्र की भी जांच की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रदर्शन और घेराव की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग छात्रों को भ्रमित कर प्रवेश प्रक्रिया को विवादों में डालने और इसमें देरी कराने की कोशिश कर रहे हैं।

पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने का दावा

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार एक साथ पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं।

इसके अलावा इस साल सात फिजियोथेरेपी कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज और 10 मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि इन पहलों से राज्य में मेडिकल और पैरामेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन