कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक: एंटोमोलॉजी के बाद प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा भी रद्द

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय ने एंटोमोलॉजी के बाद अब बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी रद्द कर दी है। दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

रायपुर पुलिस की जांच में 20 अगस्त को हुई बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा के साथ 7 अगस्त की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय लिया।

मामले में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को नोटिस जारी किया गया है। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में लापरवाही को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

विश्वविद्यालय ने परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। अब प्रश्नपत्र हार्ड कॉपी में भेजने के बजाय पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से भेजे जा रहे हैं। 10 बजे होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र सुबह 9:30 बजे कॉलेजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों और विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। भविष्य में परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन