अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

अलवर: राजस्थान के अलवर थानागाजी इलाके में 15 अगस्त के दिन स्कूल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बच्चों को पिकनिक पर ले जाना एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को भारी पड़ गया। थानागाजी इलाके के स्कूल के प्रिंसिपल छात्र-छात्राओं को लेकर भड़ाज बांध पहुंचे थे। वहां छात्राओं के साथ पानी में नहाते हुए उनका वीडियो सामने आया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण और कार्यक्रम के बाद बच्चों को घूमाने के लिए स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर बांध ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि बच्चों को तैराकी सिखाने की बात भी कही गई थी। इस दौरान करीब 20 से 25 छात्राएं भी वहां मौजूद थीं।

बांध पर बच्चों के पानी में उतरने के दौरान प्रिंसिपल भी पानी में चले गए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। वीडियो में प्रिंसिपल छात्राओं के साथ पानी में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई।

मामले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को बिना लाइफ जैकेट और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बांध में उतारा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बांध के आसपास पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए। फिलहाल किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात सामने आई है।

उधर, शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने प्रथम दृष्टया उनके आचरण को नियमों के विपरीत माना और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीकानेर रहेगा।

अब पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि बच्चों को बांध तक किस उद्देश्य से ले जाया गया था और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन