लखनऊ ट्रिपल मर्डर: WhatsApp स्टेटस में ‘चीटिंग’ का आरोप, बहन ने सुहागरात का राज बताकर मचाई सनसनी

Mkyadu
4 Min Read
Advertisement Banner

लखनऊ में ICICI बैंक की महिला अधिकारी दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद उनके पति मानस वाजपेयी के WhatsApp स्टेटस ने मामले को और उलझा दिया है। गुरुवार को दिव्या की हत्या के बाद मानस ने अपनी बहन की भी जान ले ली और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की वजह तलाश रही थी, तभी उसके WhatsApp स्टेटस में पत्नी पर ‘चीटिंग’ का आरोप सामने आया। स्टेटस में मानस ने दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति के बारे में भी लिखा कि उन्हें सब कुछ पता था।

इस स्टेटस के बाद सोशल मीडिया पर प्रज्ञा मिश्रा से सवाल किए जाने लगे। बहन की हत्या से सदमे में प्रज्ञा ने करीब 15 घंटे बाद फेसबुक पोस्ट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने मानस को ‘साइको’ और हत्यारा बताते हुए दिव्या के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना को लेकर कई दावे किए।

प्रज्ञा का दावा- दिव्या पति से अलग होना चाहती थी

प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें पता था कि मानस उनकी बहन के साथ क्रूरता करता था। उनके मुताबिक, दिव्या ने उन्हें बताया था कि मानस छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। यहां तक कि Blinkit से मंगाए गए टमाटर में एक टमाटर खराब निकलने पर भी वह दिव्या को पीट देता था।

प्रज्ञा ने यह भी दावा किया कि दिव्या मानस से अलग होना चाहती थी। उनके अनुसार, फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी मानस की झड़प हुई थी। उन्होंने मानस और उसकी बहन पर अपनी बीमार मां के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से उनकी मां की मौत हुई थी।

सुहागरात पर ही सामने आई खर्च की शर्त

प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या ने उन्हें बताया था कि शादी की सुहागरात पर ही मानस ने घर के खर्चों की लिस्ट तैयार कर दी थी। उसने दिव्या से आधा खर्च उठाने की शर्त रखी थी, जिसे उस समय दिव्या ने मान लिया था।

प्रज्ञा ने बताया कि बाद में वैवाहिक विवाद बढ़ने पर दिव्या ने करीब एक साल से अपने हिस्से का खर्च उठाना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि मानस की सोच में यही बात ‘चीटिंग’ मानी जा सकती थी।

एक्सीडेंट और पीछा करने का भी दावा

प्रज्ञा ने दावा किया कि मानस पहले भी दिव्या का पीछा कर चुका था। उन्होंने बताया कि तनाव के कारण कुछ दिन पहले दिव्या का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसका हाथ और पैर टूट गया था। करीब डेढ़-दो महीने बाद उसने ऑफिस जाना शुरू किया था और घटना वाले दिन भी वह लंगड़ाकर चल रही थी।

प्रज्ञा ने कहा कि दिव्या उन्हें अपने पति को ‘साइको’ बताती थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्या के मन में रिश्ते को ठीक करने की उम्मीद थी, इसलिए उसने तीज का व्रत रखा था और हाथ पर बना मानस का टैटू भी नहीं हटवाया था।

प्रज्ञा ने आलोचकों को भी दिया जवाब

मानस के WhatsApp स्टेटस में नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रज्ञा को लेकर सवाल उठे। इस पर उन्होंने अपनी पत्रकारिता का हवाला देते हुए कहा कि नौ साल के करियर में उन्होंने कभी अनैतिक पत्रकारिता नहीं की। उन्होंने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जो उनकी बहन की हत्या में राजनीति तलाश रहे हैं।

फिलहाल दिव्या समेत तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दिव्या की बीमार मां को अभी बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार ने उन्हें सिर्फ इतना बताया है कि दिव्या की हालत गंभीर है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन