Kapil Sharma को ‘Heart Attack Paratha’ खिलाना पड़ गया महंगा, पुलिस केस... ।News4u36

Kapil Sharma को ‘Heart Attack Paratha’ खिलाना पड़ गया महंगा, पुलिस केस…

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

heart attack Paratha, पॉपुलर कॉमेडियन Kapil Sharma हालही में पत्नी गिन्नी शर्मा के साथ मॉडल टाउन के मशहूर ‘हार्ट अटैक’ पराठे बनाने वाले वीर दविंदर सिंह के पास पराठा खाने पहुंचे थे,लेकिन यह उस पराठे वाले के लिए मुसीबत बन गया….और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी..

कपिल ने जब पराठा खाया तो उन्होंने भी वीर दविंदर की जमकर तारीफ की। पराठे खाने के बाद वे चाय की चुस्कियां भी लेते दिखे।

हालांकि कपिल को पराठे खिलाने वाले दविंदर पर उस वक्त मुश्किलें बढ़ गई जब पुलिस ने उनके खिलाफ देर रात तक दुकान खोलने के आरोप में धारा 188 के तहत कार्रवाई कर दी।

दविंदर ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया

बतादें, वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में एक फूड कॉर्नर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके पास फेमस कॉमेडियन Kapil Sharma अपनी पत्नी व परिवार के साथ पराठे खाने दुकान पर आए थे।

दविंदर ने आरोप लगाया है कि पुलिस को जैसे ही इसकी  जानकारी मिली की कपिल शर्मा उनके दुकान पर आए हुए हैं तो एसएचओ ने उनसे मारपीट की और एक कमरे में कई घंटों तक उन्हें बंद रखा गया।और दुर्व्यवहार किया। अब वीर दविंदर सिंह ने उच्चाधिकारियों से उन सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है जिन्होने उनसे दुर्व्यवहार किया।

स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत

मामले में पुलिस ने बताया है कि कुछ स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत मिल रही थी कि दविंदर सिंह रात 10 बजे से देर रात 2 बजे तक पराठा बनाता है, और जो लोग परांठे खाने उसके पास आते हैं, वे खूब हुडदंग मचाते हुए गंदगी फैलाते हैं। एसपी (मुख्यालय) ने भी वीर दविंदर सिंह को ये बात समझाया था।

इसके बावजूद वे देर रात तक परांठे बनाने ही रहे,जब पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचे तो उसने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। जिसका एक वीडियो भी उनके पास है। चेतावनी नहीं मानने पर वीर दविंदर सिंह के पर धारा 188 यानी मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन