गरियाबंद: स्कूल में जड़ा ताला, सुबह 7 बजे से हंगामा! भवन की मांग पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

गरियाबंद: छुरा ब्लॉक के हाई स्कूल रूवाड़ में भवन की कमी को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने मंगलवार सुबह स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सुबह करीब 7 बजे से ग्रामीण स्कूल के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त कमरे नहीं हैं। कई बार एक ही कमरे में एक से अधिक कक्षाएं संचालित करनी पड़ती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण लंबे समय से नए स्कूल भवन और अतिरिक्त कमरों की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने मंगलवार को स्कूल में तालाबंदी कर विरोध जताया।

मामले की जानकारी मिलने पर छुरा के BEO और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। फिलहाल अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन देने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल के लिए जल्द पर्याप्त कमरे और नया भवन उपलब्ध कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना परेशानी के जारी रह सके।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन