गरियाबंद: स्कूल में बच्चों के बीच शराब पार्टी! VIDEO वायरल होते ही दोनों शिक्षक सस्पेंड

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

Deojhar School Teachers Suspended: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्कूल के अंदर शराब पार्टी करना दो शिक्षकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला?

मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में पदस्थ शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल कार्यालय के अंदर शराब पीते और चखना खाते नजर आए। उस समय स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। मामले को गंभीर मानते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच जारी

निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर तय किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी रहेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन