VIDEO वायरल होते ही गिरी गाज, टोटके से बाली खोजने वाली शिक्षिका सस्पेंड

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल परिसर में कथित तौर पर टोटका कर सोने की बाली खोजने का मामला अब शिक्षिका पर भारी पड़ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को शिक्षिका की सोने की बाली स्कूल में कहीं गुम हो गई थी। बाली तलाशने के लिए उन्होंने लाल कपड़ा, मौली, नारियल और चावल जैसी सामग्री का इस्तेमाल कर कथित टोटका किया। इस दौरान बच्चों से पूछताछ की गई और आरोप है कि उन्हें बाली की जानकारी छिपाने पर पेट दर्द, बुखार, गंभीर बीमारी और अनहोनी जैसी बातें कहकर डराया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

वीडियो वायरल होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और इसे बच्चों के मानसिक विकास व शैक्षणिक माहौल के प्रतिकूल मानते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

हालांकि, निलंबन आदेश जारी होने के बाद विभाग की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई। आदेश में घटना की तारीख 31 जुलाई 2026 की जगह गलती से 31 अगस्त 2026 दर्ज कर दी गई, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन