छत्तीसगढ़: घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, 2 पर किया हमला… फिर गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया ढेर

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से गांव में दहशत फैल गई। नगरी ब्लॉक के बिरगुड़ी रेंज स्थित कर्राघाटी गांव में देर रात एक तेंदुआ घर में घुस गया और सो रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर मार डाला।

जानकारी के मुताबिक, हमले में धरम नेताम और गांधी नेताम घायल हो गए। दोनों ने तेंदुए से बचने की कोशिश की और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तेंदुआ एक दूसरे घर में जा घुसा।

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत गंभीर बताई गई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने के बाद अब दोनों की स्थिति सामान्य है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कर नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगरी का यह इलाका घने जंगलों से घिरा है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही अक्सर होती रहती है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन