July 15, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल, स्कूटी सवार पिता और बेटे की मौके पर मौत : Pendra Road Accident
Advertisement Banner

Pendra Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा नगर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता और उनके 14 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कुड़कई गांव निवासी तेरस भरिया अपनी पत्नी और बेटे राजू भरिया के साथ स्कूटी से पेंड्रा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रेलर चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तेरस भरिया (35) और उनके बेटे राजू भरिया (14) को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को ग्रामीणों ने सरस्वती शिशु मंदिर के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पेंड्रा पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन