July 15, 2026
पुलिस ने जलती चिता से निकाली लाश… चुपके से हो रहा था महिला का अंतिम संस्कार
Advertisement Banner

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टीपीनगर की नई बस्ती में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंच गए। चिता को आग भी लगा दी गई थी, तभी यूपी-112 पर महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर शव को चिता से उतारने के दौरान परिजनों ने विरोध किया और पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हालात संभालते हुए शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला की गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया।

पूछताछ में महिला के पति सुरेश उर्फ टीटू ने बताया कि घर से चांदी के जेवर गायब होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने पत्नी को थप्पड़ मारकर धक्का दिया, जिससे वह ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर गिर गई। शीशा गर्दन में धंसने से ज्यादा खून बहा और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस आरोपी के इस बयान की भी जांच कर रही है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को महिला की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को चिता से निकलवाया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन