July 13, 2026
अभनपुर: महानदी बनी काल! दो बच्चों को बचाने वाले युवक का अगले दिन मिला शव
Advertisement Banner

अभनपुर: गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बच्चों की जान बचाने के लिए नदी में कूदे 35 वर्षीय प्रदीप कश्यप खुद तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह उनका शव नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे मिला।

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे। उसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंस गए। बच्चों को डूबता देख प्रदीप बिना कुछ सोचे नदी में कूद पड़े और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन बच्चों को बचाने के बाद वे खुद तेज धारा में फंस गए और लापता हो गए।

घटना के बाद पुलिस, SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह किसी नए सर्च ऑपरेशन से पहले ही प्रदीप का शव नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बहकर आ गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अपनी जान की परवाह किए बिना दो मासूमों की जिंदगी बचाने वाले प्रदीप कश्यप की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन