July 11, 2026
समंदर बना काल! वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत
Advertisement Banner

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव अचानक पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के वक्त नाव में कुल 32 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद नौकाओं ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। ऊंची लहरों और नाव के अंदर लोगों के फंसे होने की वजह से रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है। भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

फिलहाल नाव पलटने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीयों के बीच वियतनाम एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। सस्ती उड़ानें, ई-वीजा सुविधा और खूबसूरत समुद्री तटों की वजह से हर साल बड़ी संख्या में भारतीय वहां घूमने पहुंच रहे हैं। 2024 में करीब 5 लाख भारतीय पर्यटकों ने वियतनाम का दौरा किया, जिससे भारत वहां के प्रमुख पर्यटन बाजारों में शामिल हो गया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन