July 6, 2026
भाई की मौत का राज जानने निकला डॉक्टर, तांत्रिक ने 40 लाख का लगा दिया झटका
Advertisement Banner

रायपुर: भाई की मौत की सच्चाई जानने की कोशिश एक डॉक्टर को भारी पड़ गई। गाजियाबाद के रहने वाले डॉक्टर त्रृषभ चौबे ने इंदौर में हुई अपने भाई की संदिग्ध मौत का राज जानने के लिए रायपुर के एक तांत्रिक का सहारा लिया, लेकिन उन्हें लाखों की चपत लग गई।

शिकायत के अनुसार, तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री ने दावा किया कि वह विशेष पूजा और तांत्रिक विधि से मौत का रहस्य उजागर कर देगा। इस भरोसे में डॉक्टर ने उसे करीब 40 लाख रुपये दिए। आरोप है कि तांत्रिक ने एक XUV कार भी अपने कब्जे में ले ली।

काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला, तो डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार का झांसा देकर अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है या नहीं। पुलिस के अनुसार, इस केस में नामजद आरोपी फिलहाल किसी दूसरे मामले में जेल में बंद है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन