July 4, 2026
दुर्ग: इश्क में अंधी प्रेमिका! प्रेमी के लिए मालिक के घर में कर डाली चोरी, दोनों गिरफ्तार
Advertisement Banner

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक घरेलू सहायिका ने अपने ही मालिक का भरोसा तोड़ दिया। प्रेमी की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए उसने उस घर से 24 हजार रुपये चुरा लिए, जहां वह करीब दो साल से केयरटेकर के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जुनवानी की सूर्या विहार कॉलोनी निवासी रोहन कुखरानिया ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए साल 2024 में ममता चौहान को एक होम केयर एजेंसी के जरिए रखा गया था। बाद में मां के निधन के बावजूद वह परिवार के साथ रहकर घरेलू काम करती रही। इसी दौरान उसे घर और अलमारी में रखी नकदी की पूरी जानकारी हो गई।

26 और 27 जून को परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। इसी मौके का फायदा उठाकर ममता ने अलमारी से 24 हजार रुपये निकाल लिए और किसी को बताए बिना घर छोड़ दिया। जब परिवार ने पैसे तलाशे तो चोरी का पता चला और पुलिस में शिकायत की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों का पता लगाया। रायपुर से गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ में ममता ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी शीतल वर्मा की पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से 23,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन