July 3, 2026
न पछतावा, न डर! मीडिया को सिया गोयल ने दिखाया मिडल फिंगर
Advertisement Banner

पुणे: चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में गिरफ्तार सिया गोयल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में पुलिस हिरासत के दौरान सिया मीडिया की ओर ‘मिडल फिंगर’ दिखाती नजर आती है। इस हरकत के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके रवैये की आलोचना की है।

न्यूज एजेंसी IANS द्वारा जारी करीब 17 सेकंड के वीडियो में सिया अपने घर से बाहर निकलती दिखाई देती है। उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी और चेहरा स्कार्फ से ढका हुआ था। जैसे ही मीडिया ने उससे सवाल पूछने और वीडियो बनाने की कोशिश की, उसने कैमरे की ओर अश्लील इशारा कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सिया के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। कुछ लोगों का कहना है कि उसके चेहरे पर अपने मंगेतर की मौत को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आया, जबकि कुछ ने उसे घमंडी बताया।

मंगेतर की हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जांच में दावा किया गया है कि दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धक्का देकर मार डाला। शुरुआत में मामले को हादसा बताया गया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिनके आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पहले भी की थी कोशिश

पुलिस जांच के अनुसार, 14 जून को भी केतन को किले से धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह झाड़ियों में गिरने से बच गया। इसके बाद 18 जून को उसे दोबारा किले पर बुलाया गया, जहां कथित तौर पर सिया और चेतन ने मिलकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना है, जहां पुलिस आगे की रिमांड की मांग करेगी, जबकि बचाव पक्ष न्यायिक हिरासत की मांग कर सकता है। मामले की जांच जारी है

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन