Actor Rajat Bedi: बॉलीवुड को लेकर एक्टर रजत बेदी ने किया खुलासा,कहा-मुझे पैसे ही नही मिलते थे…

Rajat Bedi koi mil Gaya actor

साल 2000 के शुरुआती समय में रजत बेदी फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा था, कई फिल्मों में काम करने के बाद वे कही गायब ही हो गए, अब एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई थी।

रजत ने बताया कि पॉपुलर फिल्म कोई मिल गया में उनका कैरेक्टर काफी पावरफुल था। किंतु फिल्म जब रिलीज हुई तो उनके अभिनय के कई सीन काटे गए थे।

रजत ने आगे कहा की वे फिल्मों में काम तो कर रहे थे, लेकिन इससे उन्हें पैसे ही नही मिल पा रहे थे। एक बार किसी प्रोड्यूसर ने एक्टर का फीस चेक के रूप में दिया लेकिन वो चेक बाउंस हो गया.

फिल्म से काटे गए सीन

हालही में रजत बेदी एक्टर मुकेश खन्ना के टॉक शो में शामिल हुए, जहां उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ.

 रजत जब फिल्म इंडस्ट्री में थे तो वे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे,जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, बॉलीवुड की हिट फिल्म कोई मिल गया की सफलता के बाद भी उन्हें इसका कोई फायदा नहीं हुआ। 

 प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन के साथ भी रजत के कई सारे पॉपुलर सीन्स थे। जिनको फिल्म से हटा दिया गया था.

फिल्म की फीस के पैसे नहीं मिल रहे थे

एक्टर ने कहा- मुझे उस दौरान तब सबसे ज्यादा बुरा लगा जब कोई मिल गया फिल्म के प्रमोशन से मुझे दूर रखा गया.

एक्टर ने आगे कहा- कई सारी फिल्मों से मुझे मिले चेक बाउंस होने लगे तो,लगने लगा यदि ऐसा ही चला तो मैं आगे नहीं बढ़ सकता। मुझे फिल्म,नेम और फेम सब मिल रहा था लेकिन पैसे नहीं। मुझे अपना घर भी चलाना था। उस दौर में मेरे कई दोस्त हजारों करोड़ की कंपनी संभाल रहे थे.

नेगेटिव किरदार से मिली पहचान

बतौर मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजत बेदी की पहली फिल्म साल 1998 की फिल्म ‘2001’ (दो हजार एक) से हुई।फिल्म में जैकी श्रॉफ, तब्बू और डिम्पल कपाडिया लीड रोल में थे.

विलेन वाले रोल ने रजत बेदी की किस्मत ही चमका दी थी,  वे किसी न किसी फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर में दिख ही जाते थे, कोई मिल गया में भी उन्होंने ‘राज सक्सेना’ बनकर अच्छा अभिनय किया.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन