June 21, 2026
पोस्टर से गायब थी MLA की फोटो, योग दिवस कार्यक्रम में छोड़ दिया मंच
Advertisement Banner

बेमेतरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प विवाद सामने आया। साजा विधायक ईश्वर साहू कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टर और बैनर में अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए और मंच छोड़कर नीचे उतर गए।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि प्रचार सामग्री में अन्य नेताओं की तस्वीरें थीं, लेकिन विधायक ईश्वर साहू की फोटो नहीं लगी थी। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम से अलग हो गए।

विधायक के मंच छोड़ते ही अधिकारियों में हलचल मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और प्रोटोकॉल से जुड़ी चूक पर चर्चा कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद विधायक दोबारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंच पर लौट आए।

इस घटना के बाद कार्यक्रम की तैयारियों और प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। योग दिवस जैसे बड़े सरकारी आयोजन में हुई इस चूक की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन