"इटली कभी भीख नहीं मांगता" ट्रंप को मेलोनी का दो टूक जवाब ।News4u36

“इटली कभी भीख नहीं मांगता” ट्रंप को मेलोनी का दो टूक जवाब

Mkyadu
2 Min Read
इटली कभी भीख नहीं मांगता" ट्रंप को मेलोनी का दो टूक जवाब
Advertisement Banner

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। मेलोनी ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि इटली कभी किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं है।

ट्रंप के दावों को बताया मनगढ़ंत

मेलोनी ने कहा कि ट्रंप द्वारा दिए गए बयान तथ्यों से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा, “कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी होता है। ट्रंप की बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। यह देखकर हैरानी होती है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के बारे में इस तरह की बातें कर रहा है।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ तो सख्त रुख अपनाते हैं, लेकिन अमेरिका के विरोधियों के सामने वही मजबूती क्यों नहीं दिखाते।

“इटली कभी भीख नहीं मांगता”

अपने बयान के अंत में मेलोनी ने बेहद कड़ा संदेश देते हुए कहा, “एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए, मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।”
उनके इस बयान को इटली की गरिमा और राष्ट्रीय सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

इटली के विदेश मंत्री ने रद्द की अमेरिका यात्रा
इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री मेलोनी नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है।
इसी के विरोध में तजानी ने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला लिया।

क्या था ट्रंप का दावा?

डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में दावा किया था कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने “तरस खाकर” उनके साथ तस्वीर खिंचवाई।
ट्रंप के इसी बयान पर अब इटली में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और मेलोनी ने खुलकर इसका विरोध किया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन