दुर्ग: महिला से अश्लील हरकत के आरोप में कांग्रेस नेता समेत 3 गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में महिला से अभद्र व्यवहार, अश्लील इशारे और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 की रात करीब 11 बजे मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू कथित तौर पर उमेश साहू के घर पहुंचे। उस समय उमेश साहू की पत्नी घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज की और उमेश साहू के बारे में पूछताछ की।

महिला के बाहर आने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने, गंदे इशारे करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इसी दौरान शोर-शराबा सुनकर उमेश साहू भी बाहर आ गए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उमेश साहू को भी धमकाया और विवाद किया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद की जड़ शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत है। आरोप है कि भूमि मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी उमेश साहू को मुखबिर मान रहे थे और इसी बात को लेकर नाराज थे।

महिला की शिकायत के आधार पर अमलेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन