

एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप’ दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो का प्रीमियर 27 जून से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर होगा।
नए प्रोमो में बड़ा खुलासा करते हुए मेकर्स ने शो के नए होस्ट्स का चेहरा भी दिखा दिया है। इस बार कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
प्रोमो में दोनों को कैदी के रूप में जेल के अंदर दिखाया गया है। उनके साथ अन्य प्रतियोगी भी मौजूद हैं। इसके बाद दोनों के चेहरे से पर्दा हटता है और नए होस्ट्स की एंट्री होती है।
हालांकि, अभी तक शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। फैंस अब कंटेस्टेंट्स के नामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






