राजधानी में बड़ी लापरवाही! मेन पाइपलाइन फटी और यूं ही बर्बाद होता रहा पानी : Raipur Pipeline Leak News

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

Raipur Pipeline Leak News: रायपुर। राजधानी के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात एक बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां पानी सप्लाई करने वाली मुख्य पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़कों पर फैल गया। देखते ही देखते आसपास का इलाका पानी से भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ पानी निकलता रहा, जिससे सड़क पर नदी जैसा दृश्य बन गया। वेदही अस्पताल की ओर जाने वाली गली समेत कई जगहों पर पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा।

यह पाइपलाइन शहर की कई पानी टंकियों तक जल पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में इसके क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन देर रात तक मरम्मत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा। लोगों ने निगम प्रशासन से जल्द सुधार कार्य कर जलापूर्ति सामान्य करने की मांग की है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन