
भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बहुप्रतीक्षित दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों टीमों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद 5 वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि अंत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इस तरह टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कुल 12 मुकाबले खेलेगी।
यह दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। करीब 41 दिनों तक चलने वाली इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी।
टी20 सीरीज
22 अक्टूबर – पहला टी20, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर – दूसरा टी20, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर – तीसरा टी20, वेलिंग्टन
30 अक्टूबर – चौथा टी20, ऑकलैंड
1 नवंबर – पांचवां टी20, हैमिल्टन
वनडे सीरीज
4 नवंबर – पहला वनडे, ऑकलैंड
7 नवंबर – दूसरा वनडे, वेलिंग्टन10 नवंबर – तीसरा वनडे, हैमिल्टन
13 नवंबर – चौथा वनडे, टौरंगा
15 नवंबर – पांचवां वनडे, टौरंगा
टेस्ट सीरीज
19-23 नवंबर – पहला टेस्ट, वेलिंग्टन
27 नवंबर-1 दिसंबर – दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च
लंबे समय बाद भारतीय टीम किसी एक देश में तीनों फॉर्मेट की इतनी लंबी द्विपक्षीय सीरीज खेलने जा रही है। क्रिकेट फैंस को इस दौरे में भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।
