July 21, 2026
सुबह-सुबह मचा हड़कंप! मंदिर हसौद के स्टील प्लांट से उठने लगा काला धुआं
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील प्लांट में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया और लोगों की भीड़ मौके के आसपास जुटने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्लांट से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति को गंभीर देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद कई फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई और राहत कार्य शुरू किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम आग को नियंत्रित करने में सफल रही।

प्रारंभिक जांच में प्लांट के टर्बाइन सिस्टम में तकनीकी खराबी और लीकेज को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन