
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee पर हमले का मामला सामने आया है। वह सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों और उनके परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने इसे उनकी जान लेने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और इस मामले की जानकारी हाई कोर्ट व राज्यपाल को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा समर्थित था। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान मौके पर पुलिस मौजूद नहीं थी और यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है।
