July 11, 2026
https://news4u36.in/akaltara-post-office-19-lakh-fraud-assistant-postmaster-arrested/
Advertisement Banner

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा पोस्ट ऑफिस में 19.21 लाख रुपए के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहायक डाकपाल संदीप कुमार मिरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर खाताधारकों के खातों से फर्जी तरीके से पैसे निकालने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, संदीप कुमार मिरी बलौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी ने चार खाताधारकों के खातों से फर्जी ट्रांजैक्शन कर करीब 19 लाख 21 हजार रुपए निकाल लिए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा था। लगातार नुकसान होने के कारण उसने कई बैंकों और पोस्ट ऑफिस विभाग से लाखों रुपए का लोन लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शेयर मार्केट में करीब 40 लाख रुपए गंवा चुका था। उसे जुए की भी लत थी।

कर्ज बढ़ने के बाद आरोपी ने पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर रकम निकालनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और शेयर ट्रेडिंग एप ‘Groww’ व ‘Angel One’ के डिमैट अकाउंट से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

बैंक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन