July 9, 2026
मां बम्लेश्वरी धाम में फिर बवाल! बैगा पूजा के बाद किशोर नेताम जेल भेजे गए
Advertisement Banner

डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी धाम में एक बार फिर पुराना विवाद भड़क उठा है। बैगा पद्धति से पूजा और कथित मुर्गे की बलि के आरोप के बाद राज बैगा किशोर नेताम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद आदिवासी गोंड समाज में नाराजगी बढ़ गई है और विरोध शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक 19 मई को ऊपरी मंदिर के पास एक चट्टान को गढ़ माता मानकर बैगा परंपरा से पूजा की गई थी। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट ने शिकायत दर्ज कराई। ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर में सिर्फ सनातन वैदिक परंपरा से पूजा की अनुमति है और बलि प्रथा स्वीकार नहीं की जाएगी।

वहीं आदिवासी समाज का कहना है कि मां बम्लेश्वरी धाम से बैगा परंपरा का संबंध सदियों पुराना है। समाज के लोगों का आरोप है कि उनकी पारंपरिक पूजा पद्धति और अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट और आदिवासी समाज के बीच यह विवाद कई सालों से चला आ रहा है। ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व, पूजा अधिकार और पारंपरिक व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है। अब किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद मामला फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन