July 9, 2026
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को जान से मारने की धमकी
Advertisement Banner

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने के बाद चर्चा में आए दुकानदार बिक्रम साओ अब डर के साये में जी रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लगातार पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे फोन कॉल और वीडियो कॉल मिल रहे हैं।

बिक्रम के मुताबिक, कॉल करने वाले लोग उन्हें जान से मारने और दुकान में बम धमाका करने की धमकी दे रहे हैं। कई बार अज्ञात नंबरों से गाली-गलौज भी की जा रही है। लगातार हो रही इस हरकत से उनका परिवार काफी सहमा हुआ है।

दुकानदार ने बताया कि पहले पाकिस्तान से कॉल आया, जिसमें धमकी दी गई। इसके बाद बांग्लादेश से भी फोन कर पूछा गया कि वह अभी जिंदा हैं या नहीं। मामले को गंभीर मानते हुए उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी झाड़ग्राम में सड़क किनारे स्थित बिक्रम साओ की दुकान पर रुके थे और वहां झालमुड़ी खाई थी। इस घटना के बाद बिक्रम सोशल media पर वायरल हो गए थे और उनकी दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन