क्या ये धोनी का आखिरी IPL मैच था? चेपॉक में दिखा बेहद भावुक नजारा ।News4u36

क्या ये धोनी का आखिरी IPL मैच था? चेपॉक में दिखा बेहद भावुक नजारा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर सीजन का आखिरी मुकाबला खेला। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में सीएसके को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैच खत्म होने के बाद पूरा माहौल भावुक हो गया।

मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी सीएसके टीम के साथ मैदान का चक्कर लगाते हुए लैप ऑफ ऑनर लिया। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया और दर्शकों की तरफ जर्सी व गेंदें भी उछालीं। चेपॉक में मौजूद हजारों फैंस धोनी को देखने के लिए रुके रहे।

मैच से पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि धोनी आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया। हालांकि, मैदान पर उनका अंदाज और फैंस का प्यार देखकर माहौल काफी इमोशनल नजर आया।

धोनी इस सीजन चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल सके। जुलाई में वह 45 साल के हो जाएंगे, ऐसे में अगले सीजन में उनकी वापसी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

मैच के बाद धोनी ने अपने पुराने साथी सुरेश रैना को गले लगाया। रैना इस मैच में कमेंट्री कर रहे थे। दोनों खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा सीएसके के आखिरी घरेलू मैच के बाद टीम फोटोशूट भी हुआ, जिसमें धोनी पीली जर्सी पहनकर मैदान पर पहुंचे। उन्हें देखते ही पूरा चेपॉक स्टेडियम शोर से गूंज उठा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन